जगदलपुर, 13 नवंबर 2025/sns/- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री ओंकेश चंद्रवंशी ने गुरुवार को बस्तर जिले के ग्राम पूर्वी टेमरा एवं नारायणपाल में जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो में तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों का परिपालन कर योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही इन योजनाओं के द्वारा तत्काल जलापूर्ति शुरू करने कहा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा कर हर घर जल प्रदाय के लिए नल कनेक्शन देने के बारे में पूछा। इस मौके पर अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एसएन पांडे, मुख्य अभियंता श्री जीएल लखेरा, अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मांडरिया तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा की ऐतिहासिक सफलता कृ एथलेटिक्स में 4 गोल्ड सहित कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, कराटे और बैडमिंटन में कुल 15 पदक हासिल संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियाँ
जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/- बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में दंतेवाड़ा की प्रतिभावान धाविका रानू भोगामी ने अथक मेहनत और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान) हासिल किया। रानू भोगामी […]
जिले में धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू
बिलासपुर, 18 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश में धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है। सेन्दरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम सेन्दरी के किसान भूदेव पटेल ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी […]
अवैध धान भंण्डारण पर हुई कार्रवाई, दो जगहों पर दबिश, 415 बोरी धान जप्त
कवर्धा, 11 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में अवैध धान भंण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। आज बोड़ला तहसील अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थोक व्यापारी अजय गुप्ता के दुकान […]

