छत्तीसगढ़

अवैध धान भंण्डारण पर हुई कार्रवाई, दो जगहों पर दबिश, 415 बोरी धान जप्त

कवर्धा, 11 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में अवैध धान भंण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। आज बोड़ला तहसील अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थोक व्यापारी अजय गुप्ता के दुकान से 375 बोरी (150 क्विंटल) एवं होरीलाल पटेल फुटकर व्यापारी के दुकान से 40 बोरी, कुल 415 बोरी लगभग 166 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया एवं मंडी अधिनियम के तहत जब्ती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बोड़ला सुश्री ऋतु श्रीवास, मंडी उपनिरीक्षक दुर्गेश्वरी धुर्वे, आकांक्षा टोप्पो, मंडी उपनिरीक्षक कमलेश्वरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *