कवर्धा, 11 दिसंबर 2025/sns/- बैगलेस डे एवं पीएम श्री गतिविधि के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थियों को शासकीय जिला अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से आगे ले जाकर वास्तविक जीवन से जोड़ना, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझना तथा जीवन कौशल आधारित शिक्षा से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल के विभिन्न प्रमुख इकाइयों हेल्प डेस्क, ओपीडी, स्पेशलिस्ट ओपीडी, काउंसलिंग सेंटर, आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पेडियाट्रिक वार्ड (बाल रोग), ब्लड बैंक, हमर लैब, आयुष विभाग तथा पैथोलॉजी विभाग का निकट से अवलोकन किया। विभागीय स्टाफ ने विद्यार्थियों को रोगियों की देखभाल, उपचार प्रक्रियाएँ, चिकित्सा उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन सेवाओं तथा अस्पताल संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। भ्रमण के दौरान अस्पताल की मेट्रन सुश्री कृष्णा वासनिक द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने बच्चों को अस्पताल के विभिन्न विभागों की भूमिकाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकियों से अवगत कराया। विद्यालय के कला शिक्षक श्री राजेश चौरसिया और योग शिक्षिका सुश्री ऋतु भी भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. लांजेवार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक आधारित ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, गतिविधि-आधारित शिक्षा से जोड़ना तथा आनंदपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देना है।
संबंधित खबरें
किसी भी विद्यालय से मध्यान्ह भोजन हेतु प्रदत्त चावल की गुणवत्ता में कमी की कोई शिकायत नहीं हुई प्राप्त
कोरबा, 20 नवंबर 2025/sns/- दैनिक समाचार पत्र में पाली विकासखंड अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन हेतु निम्न तथा घटिया गुणवत्ता का चावल वितरित किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में नान के जिला प्रबंधक ने बताया है कि समाचार में किए गए दावे तथ्यात्मक रूप से सत्य नहीं हैं। विद्यालयों से […]
दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच-लीली कुजुर का सुरक्षित मातृत्व की ओर सफल कदम
कोरबा, 05 दिसम्बर 2025/sns/-विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव की लीली कुजुर के पति मजदूरी करते हैं। जब वह दूसरी बार गर्भवती हुईं, तब परिवार में सुरक्षित प्रसव को लेकर अनेक चिंताएँ थीं। सीमित साधन और ग्रामीण परिस्थितियों के बावजूद लीली चाहती थीं कि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम न आए।गर्भावस्था के […]
छुरिया क्षेत्र में राज्य विद्युत नियामक आयोग के गाइडलाइन अनुरूप ही कृषक एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को दी जा रही है निर्बाध बिजली निर्माणाधीन भंडारपुर 132 उच्चदाब उपकेंद्र फरवरी 2026 में होगा क्रियाशील
छुरिया, 31 दिसम्बर 2025/sns/- छुरिया क्षेत्र में बिजली कटौती के खबरों का बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता डोंगरगढ़ श्री प्रीतम जैकब ने खंडन किया है। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये नियमों के पालन में पूरे प्रदेश भर में प्रतिदिन कृषक उपभोक्ताओं को 18 घंटे एवं सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को […]

