छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू


बिलासपुर, 18 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश में धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है। सेन्दरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम सेन्दरी के किसान भूदेव पटेल ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष 112 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र पर टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया सहज और सुचारू रही। केंद्र में बारदाना उपलब्ध था, कर्मचारी सहयोगी थे और किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थीं।
सेंदरी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान भूदेव पटले ने बताया कि वे ग्राम सेंदरी से है और 8 एकड़ में खेती करते है। 112 क्विंटल धान बेचने आज केंद्र पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। इस राशि से उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नियमित किस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में बड़ा सहयोग देती हैं। भूदेव पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को समझकर जो निर्णय लिए हैं, उनके परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। खेती-किसानी पहले की तुलना में आसान हुई है और हमारी बहुत सी समस्याओं का निराकरण हो गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत की गई है जिले के सभी केंद्रों में धान खरीदी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *