अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एकता मार्च पदयात्रा (“यूनिटी मार्च”) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह पदयात्रा कुल 11 किलोमीटर की होगी। यात्रा राम मंदिर अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, और आमजन शामिल होंगे। यह यात्रा प्रातः 09ः00 बजे राम मंदिर (पुराना बस स्टैण्ड) अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारंभ होगी। यात्रा प्रातः 10ः30 बजे मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों की जनसभा आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 12ः40 बजे शंकरघाट पहुंचकर शिव मंदिर दर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 01ः30 बजे शास.मा.शाला असोला में जनसभा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सायं 04ः30 बजे परसा मोड़ धान कटाई, सायं 05ः10 बजे शिवमंदिर परसा में स्वच्छता कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात शा.मा.शाला परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पदयात्रा समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
वर्ष 2025 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत में कुल 1003886 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 572225744 रही
दुर्ग, 15 दिसम्बर 2025/sns/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में जिला न्यायालय एवं तहसील व्यवहार न्यायालय में वर्ष 2025 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके तहत […]
जरूरतमंद लोगों के लिए किया गया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 43 यूनिट रक्तदान
रायगढ़, 8 दिसम्बर 2025/sns/-स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 43 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ एम.के. मिंज ने बताया कि रक्तदान से आपात स्थिति में रक्त की […]
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस घोषित
अम्बिकापुर, 04 अगस्त 2025/sns/- आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार […]


