अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एकता मार्च पदयात्रा (“यूनिटी मार्च”) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह पदयात्रा कुल 11 किलोमीटर की होगी। यात्रा राम मंदिर अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, और आमजन शामिल होंगे। यह यात्रा प्रातः 09ः00 बजे राम मंदिर (पुराना बस स्टैण्ड) अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारंभ होगी। यात्रा प्रातः 10ः30 बजे मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों की जनसभा आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 12ः40 बजे शंकरघाट पहुंचकर शिव मंदिर दर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 01ः30 बजे शास.मा.शाला असोला में जनसभा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सायं 04ः30 बजे परसा मोड़ धान कटाई, सायं 05ः10 बजे शिवमंदिर परसा में स्वच्छता कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात शा.मा.शाला परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पदयात्रा समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” पोस्टर का विमोचन
कवर्धा, 27 नवंबर 2025/sns/- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का बटन दबाकर विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” 9 घंटे चली मैराथन बैठक राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे बस्तर संभाग के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया […]
कच्चे घर की असुरक्षा से मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से बोदे बाई को मिला पक्का मकान
जगदलपुर, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदगांव की 49 वर्षीय बोदे बाई का जीवन वर्षों तक एक जीर्ण-शीर्ण, कच्चे कमरे में कठिनाइयों से भरा रहा। बरसात हो या कड़ाके की सर्दी, हर मौसम उनके परिवार के लिए नई मुसीबत लेकर आता था। सीलन, चूहों का आतंक, टूटी दीवारें और असुरक्षित […]


