मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
संबंधित खबरें
प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में हुआ सर्वाधिक विकास : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
राजनांदगांव, 06 फरवरी 2026/sns/-स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज गांधी सभागार राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 14 नवम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ […]
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अंबिकापुर में प्रबुद्धजनों के साथ सुना केंद्रीय बजट; प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार
अंबिकापुर, 01 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना और आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज जिला मुख्यालय अंबिकापुर के सर्किट हाउस में नगर के प्रबुद्धजनों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स(CA), व्यापारिक संगठनों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ केंद्रीय बजट […]

