मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- मुंगेली जिले के खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय द्वारा तहसील सरगांव स्थित ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2), रेत खदान की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत इस खदान के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) लॉटरी के माध्यम से सफल बोली लगाने वाले का चयन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह रेत खदान स्वीकृति हेतु निविदा सुबह 10.30 बजे से ऑनलाइन ओपन की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 आवेदन पात्र पाए गए। नीलामी में ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2) की खसरा क्रमांक 333 रकबा 2.500 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए, श्री कन्हैया नवलानी, निवासी-कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.), को सबसे अधिक बोली लगाने वाला (अधिमानी बोलीदार) घोषित किया गया है। पूरी नीलामी प्रक्रिया अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, टेंडर कमेटी के सदस्य, तथा खनिज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बोलीदाताओं की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।
संबंधित खबरें
ग्रामों का भ्रमण कर स्वच्छता से संबंधित समस्त मापदंडों पर तत्परता से कार्य करें – जिला सीईओ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर प्रशिक्षण सह बैठक संपन्नग्रामों का भ्रमण कर स्वच्छता से संबंधित समस्त मापदंडों पर तत्परता से कार्य करें – जिला सीईओ
मुंगेली, 27 जून 2025 /sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों को लेकर आज जिला पंचायत सभाकक्ष मुंगेली में प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई सहित […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को रायपुर में
राजनांदगांव, 10 सितम्बर 2025/sns/- राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में किया गया है। रोजगार मेला में 33 से अधिक निजी कंपनियों द्वारा 6605 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन […]
सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक श्री डेका
रायपुर, 02 फरवरी 2026/sns/-पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम 2025-26’ का आयोजन 1 से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन आज राज्यपाल रमेन डेका ने किया। […]

