सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में 05 नवम्बर 2025 को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निरूशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ अद्भूत परिक्रमा पथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 25 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर् अवसर पर माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ की परिकल्पना 2015 में की गई थी और यह परिकल्पना 2025 में पूरी हो रही है। माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ अद्भूत […]
प्रति सप्ताह पटवारियों को दिया जा रहा राजस्व कार्य का लक्ष्य कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2025/sns/- बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ. सुनील जैन ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में संभाग के कलेक्टरों को कहा कि आम जनता के लिए निर्धारित कोर्ट की सुनवाई में समय पर उपस्थित रहें और यदि कोई प्रोटोकॉल अचानक महत्वपूर्ण कार्य के संपादन के लिए आ जाता है तो इसकी सूचना कोर्ट के प्रकरणों के […]
81 ग्राम के स्वच्छाग्रहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट दवाइयों का किया गया वितरण
दुर्ग, 17 जुलाई 2025/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के अध्यक्षता में जनपद पंचायत दुर्ग सभागार में स्वच्छाग्रही स्व सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 81 ग्राम के लगभग 150 स्वच्छाग्रही उपस्थित हुए ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर कचरा एकत्रीकरण कर रहे स्वच्छाग्रही समूह के […]



