सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में 05 नवम्बर 2025 को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निरूशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
बस्तर में अमीन भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने कार्यशाला संपन्न
जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी 07 दिसम्बर को आयोजित होने वाली जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा 2025 के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हरीश एस के निर्देशानुसार 03 दिसम्बर को एक महत्वपूर्ण बैठक […]
ब्लड डोनेशन कैम्प में कलेक्टर ने किया रक्तदान महादान के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
बलौदाबाजार, 1 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा बलौदाबाजार द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान उपरांत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। कलेक्टर श्री सोनी […]
धान खरीदी के सुचारू संचालन हेतु सहायक समिति प्रबंधको एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीजापुर, 17 नवंबर 2025/sns/ – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में सहायक समिति प्रबंधकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रबंधकों और ऑपरेटरों को धान खरीदी […]




