छत्तीसगढ़

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

धमतरी, 31 अक्टूबर 2025/sns/- देश एवं प्रदेश के साथ ही जिले में भी स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज 31 अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों व संस्थाओं में एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियो को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। अपर कलेक्टर द्वारा दिलाई गई शपथ को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टोरेट, जनसंपर्क, खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की सामुदायिक शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *