छत्तीसगढ़

बीजापुर में मॉडल GPDP पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न


बीजापुर, 05 जनवरी 2026  कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत  श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में  बीजापुर में मॉडल ग्राम पंचायत विकास योजना (Model GPDP) पर जिला-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस प्रशिक्षण में जिले के चारों ब्लॉकों — बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम एवं उसूर — से लाइन डिपार्टमेंट के कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रजनीश कुमार एवं तिरुपति यालम द्वारा 9 एलएसडीजी (LSDG) थीम्स, मॉडल GPDP, PAI 2.0, ओन सोर्स रेवेन्यू (OSR), जल जीवन मिशन, ई-ग्रामस्वराज पोर्टल एवं आदर्श ग्राम पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र संचालित किए गए।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को सशक्त बनाना था, ताकि वे आगे चलकर चारों ब्लॉकों के फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) के प्रतिनिधियों को मॉडल GPDP से संबंधित प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायतों की योजनाओं को समग्र, सहभागी एवं सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *