छत्तीसगढ़

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


बीजापुर, 05 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल योजना की प्रगति, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, अधोसंरचना कार्यों, एवं योजनाओं के संचालन व संधारण पर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने
विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित फील्ड निरीक्षण, लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण एवं ग्रामीणों को निरंतर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में  सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे,कार्य पालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एस आर नेताम सहित कार्यपालन अभियंता क्रेडा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *