जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2025/sns/- आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति नैला-जांजगीर की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में नवरात्रि में अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन की पुख्ता तैयारी की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव स्थल पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल नियुक्त होंगे। उन्होंने बेरिकेटिंग, यातायात, पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न सुझाव भी रखे। प्रशासन ने सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांति, सौहार्द और श्रद्धा के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की। अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, श्री राजेश पालीवाल, श्री विक्रम पालीवाल, श्री संदीप शर्मा, श्री राकेश अग्रवाल सहित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
26 जनवरी को जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस, प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारियाँ
बीजापुर, 20 जनवरी 2026/sns/-जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्रत दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर के मैदान में आयोजित किया जायेगा। गणतंत्रत दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 26 […]
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय सुहेला में एस आई आर कार्य क़ा किया निरीक्षण गणना पत्रक संकलन एवं डिजिटाजेशन में तेजी लाने के निर्देश
बलौदाबाजार, 28 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान तहसील कार्यलय में एसआईआर कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ एवं ऑपरेटर से गणना पत्रक संकलन एवं डिजिटाईजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने तहसीलदार से अब तक की डिजिटाइजेशन प्रतिशत की जानकारी ली और तय समय पर […]


