सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में सुकमा जिले से आगामी 18 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक तीर्थ यात्रियों को तिरुपति, मदुरै एवं रामेश्वरम की पवित्र यात्रा पर भेजा जाना प्रस्तावित है। इस यात्रा में शामिल होने वाले हितग्राहियों में 80 प्रतिशत वी.पी.एल., अन्त्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी तथा 20 प्रतिशत ए.पी.एल. कार्डधारियों को शामिल किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएँ प्राथमिकता में रहेंगी। इच्छुक तीर्थ यात्री अपने जनपद पंचायत या नगरीय निकाय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा यात्रा तिथि से 10 दिवस पूर्व तक भरे हुए आवेदन जनपद पंचायत, नगरीय निकाय या समाज कल्याण विभाग, सुकमा में जमा कर सकते हैं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु श्री विनित कुमार बघेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, समाज कल्याण विभाग सुकमा से संपर्क किया जा सकता है। सुकमा जिले को इस तीर्थ यात्रा हेतु कुल 120 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनपद एवं नगरीय निकायवार लक्ष्य इस प्रकार हैं जनपद पंचायत सुकमा – 30 तीर्थ यात्री, जनपद पंचायत छिन्दगढ़ – 30 तीर्थ यात्री, जनपद पंचायत कोन्टा – 30 तीर्थ यात्री, नगर पालिका सुकमा – 10 तीर्थ यात्री, नगर पंचायत दोरनापाल – 10 तीर्थ यात्री, नगर पंचायत कोन्टा – 10 तीर्थ यात्री शामिल है।
संबंधित खबरें
किसानों की समृद्धि प्राथमिकता कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि अधिकारियों की समीक्षा की
धमतरी, 31 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां शासकीय श्रवण बाधितार्थ शासकीय बालिका विद्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को लाभान्वित करना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा […]
मिशन कर्मयोगी: राष्ट्र निर्माण का संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय
मिशन कर्मयोगी: राष्ट्र निर्माण का संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष आज नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में भारत सरकार की क्षमता विकास आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर […]
जिला प्रशासन की त्वरित जांच कार्रवाई फोर्टिफाइड राइस की पुष्टि प्लास्टिक चावल संबंधी रिपोर्ट गलत साबित
कोरबा, 28 नवंबर 2025/sns/-मीडिया संस्थानों द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 9569 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें लदे 70 बोरी चावल को प्लास्टिक चावल बताकर समाचार प्रसारित किया गया था। इस सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की और विस्तृत जांच कराई। दुर्घटना के बाद संबंधित वाहन को थाना बांगो लाया गया, […]

