सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में सुकमा जिले से आगामी 18 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक तीर्थ यात्रियों को तिरुपति, मदुरै एवं रामेश्वरम की पवित्र यात्रा पर भेजा जाना प्रस्तावित है। इस यात्रा में शामिल होने वाले हितग्राहियों में 80 प्रतिशत वी.पी.एल., अन्त्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी तथा 20 प्रतिशत ए.पी.एल. कार्डधारियों को शामिल किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएँ प्राथमिकता में रहेंगी। इच्छुक तीर्थ यात्री अपने जनपद पंचायत या नगरीय निकाय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा यात्रा तिथि से 10 दिवस पूर्व तक भरे हुए आवेदन जनपद पंचायत, नगरीय निकाय या समाज कल्याण विभाग, सुकमा में जमा कर सकते हैं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु श्री विनित कुमार बघेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, समाज कल्याण विभाग सुकमा से संपर्क किया जा सकता है। सुकमा जिले को इस तीर्थ यात्रा हेतु कुल 120 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनपद एवं नगरीय निकायवार लक्ष्य इस प्रकार हैं जनपद पंचायत सुकमा – 30 तीर्थ यात्री, जनपद पंचायत छिन्दगढ़ – 30 तीर्थ यात्री, जनपद पंचायत कोन्टा – 30 तीर्थ यात्री, नगर पालिका सुकमा – 10 तीर्थ यात्री, नगर पंचायत दोरनापाल – 10 तीर्थ यात्री, नगर पंचायत कोन्टा – 10 तीर्थ यात्री शामिल है।
संबंधित खबरें
फेनीटोइन इंजेक्शन की गुणवत्ता संबंधी प्रकरण पर सीजीएमएससीएल का स्पष्टीकरण
फेनीटोइन इंजेक्शन की गुणवत्ता संबंधी प्रकरण पर सीजीएमएससीएल का स्पष्टीकरण शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, जांच जारी – गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं रायपुर 11 जुलाई 2025/हाल ही में फेनीटोइन इंजेक्शन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायत के संदर्भ में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि […]
पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष ढाई से 3 लाख रूपए की आमदनी
रायपुर, 12 अगस्त 2025/sns/- पॉम की खेती प्रदेश के किसानों के लिए स्थायी आय का जरिया बन रही हैं। राज्य सरकार किसानों को अतिरिक्त आमदनी के साधन उपलब्ध कराने पॉम सहित अन्य उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दे रही है। वहीं पॉम ऑयल की मांग और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए पॉम की खेती के […]
समस्या समाधान और व्यावहारिक ज्ञान के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग ज़रूरी रू डीईओ श्री मंडावी
सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/- जिला प्रशासन एवं शिक्षाग्रह के संयुक्त तत्वावधान में “सीखेगा बचपन-शिक्षाग्रह (एफएलएन)” परियोजना अंतर्गत जिले के प्राथमिक शिक्षकों हेतु दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग अनिवार्य […]


