सुकमा, 27 अक्टूबर 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुकमा के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार एवं स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने हेतु “सी.जी. आइडिएथॉन“ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में सृजनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुये उनके अभिनव विचारों की पहचान कर उन्हें राज्य की नवाचार एवं स्टार्टअप परिस्थितिकी से जोड़ना है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन 29 अक्टूबर 2025 तक “सी.जी. आइडिएथॉन“ पोर्टल में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक हिस्सा लेने प्रोत्साहित करने कहा है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा
पहली टोकन कटाने वाले किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश बलौदाबाजार, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन काटने में उन किसानों को प्राथमिकता दें, […]
राज्योत्सव में कृषि विभाग का जीवंत प्रदर्शनी स्टॉल बना कृषकों के लिए आकर्षण का केंद्र
अम्बिकापुर, 04 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल ने आम नागरिकों, कृषकों और विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को शासन की नवीनतम कृषि योजनाओं, अनुदानों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे […]
आधार सेवा केंद्र से त्वरित समाधान, लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ
मुंगेली, 13 जनवरी 2026/SNS/- जिले में संचालित आधार सेवा केंद्र आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। धरमपुरा निवासी अलका राजपूत ने आधार केंद्र पर प्राप्त सेवाओं को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधार में नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर से संबंधित त्रुटियों के कारण उन्हें कई शासकीय योजनाओं […]

