पहली टोकन कटाने वाले किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश
बलौदाबाजार, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन काटने में उन किसानों को प्राथमिकता दें, जिन्होंने अब तक एक बार भी टोकन नहीं लिया है और पहली टोकन के लिये आवेदन दिया है। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंदो से शीघ्र धान उठाव कराएं ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो। अगले 2 से 3 दिन में खरीदी लिमिट बढ़ाएं। उन्होंने धान का भौतिक सत्यापन के बाद शेष रकबा का समर्पण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही राइस मिल एवं पोहा मिल में जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर सम्बधित मिलर्स के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने निर्देशित किया। संयुक्त टीम की जांच एवं निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखने कहा। बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है एवं अब तक 127480 किसानों से 617839 मेट्रिक टन धान खरीदी एवं 279262 मीट्रिक टन का उठाव किया गया है।

