छत्तीसगढ़

राज्योत्सव पर स्टेट हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन


राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से महफिल सजेगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *