छत्तीसगढ़

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न


अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन व्यास विद्यापीठ सभागृह, कैलाशपुरी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम संयोजक राजकुमार थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का नहीं, बल्कि आत्म प्रकाश और सामाजिक एकता का भी पर्व है।

इस अवसर पर अतिथियों ने समाज में पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक संरक्षण एवं एकता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में नारीशक्ति प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संपन्न हुई।
उपरोक्त कार्यक्रम मे श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती सविता बीरेंद्र शर्मा, श्रीमती मल्लिका मिश्रा,डॉक्टर एस के शर्मा, अमित मिश्रा प्रदीप मिश्रा, श्रीमती लता पाण्डेय,अवधेश धर दीवान,अविनाश मिश्रा राजकुमार व्यास, शशांक खरे पराग मिश्रा मनोरमा त्रिपाठी,साधना शुक्ला, भारती अवतार शर्मा, काव्या त्रिपाठी,आश्मि शर्मा किरण शर्मा, राखी व्यास, दीपक तिवारी, राम तिवारी, सौरभ उपाध्याय प्रदीप मिश्रा डॉक्टर किरण शर्मा,मुक्ता तिवारी आदि उपस्थित थे.। कार्यक्रम के संचालन डॉक्टर मल्लिका मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन सुनीता तिवारी ने किया। उपरोक्त जानकारी मिडिया प्रभारी पराग मिश्रा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *