छत्तीसगढ़

टुण्डरा में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार, 21 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा महंतलाल कला विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय टुण्डरा में नई दिशा अभियान के तहत नशे से मुक्ति हेतु जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति हेतु क्यू.आर.कोड के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय से नशे के दुष्परिणाम में मनोविकास हेतु परामर्शं, रोजगार हेतु हम होंगे कामयाब के तह़त जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोर्टल में क्यु.आर. स्कैन में पंजीयन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्पीड़न, लैंगीग अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *