कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा ‘छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 स्टार्टअप पिचेस एवं एवार्ड्स इवेंट’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों, युवाओं, महिलाओं और स्टार्टअप्स को अपने अभिनव विचारों को प्रस्तुत करने के लिए एक राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक उक्त तिथि तक सक्रिय रहेगा। प्रतिभागियों के चयन के उपरांत श्रेष्ठ 5 छात्र विचारों एवं स्टार्टअप्स को राज्योत्सव 2025 में सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 51,000 तक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य राज्य में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करना है ताकि युवा अपने विचारों को व्यवहारिक उद्यम में परिवर्तित कर सकें।
संबंधित खबरें
शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बघेरा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बाल दिवस पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दुर्ग, 11 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के अंतर्गत बाल दिवस के उपलक्ष्य में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बघेरा में किया गया।कार्यक्रम के दौरान नवम्बर माह की थीम “मैं भविष्य में क्या बनना चाहती […]
कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर
कवर्धा, 25 फरवरी 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 (यथा संशोधित 2021) के तहत गठित विभिन्न समितियों की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले को बाल […]
सेवई घास की टोकनी से बदली जिंदगी: समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
रायगढ़, 16 मार्च 2026/sns/- जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम-भेडीमूड़ा ‘अ’ की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ने के बाद महिला जागरूकता स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका में बड़ा बदलाव आया है। समूह की सदस्य कमला भगत और कुमारी […]

