कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा ‘छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 स्टार्टअप पिचेस एवं एवार्ड्स इवेंट’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों, युवाओं, महिलाओं और स्टार्टअप्स को अपने अभिनव विचारों को प्रस्तुत करने के लिए एक राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक उक्त तिथि तक सक्रिय रहेगा। प्रतिभागियों के चयन के उपरांत श्रेष्ठ 5 छात्र विचारों एवं स्टार्टअप्स को राज्योत्सव 2025 में सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 51,000 तक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य राज्य में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करना है ताकि युवा अपने विचारों को व्यवहारिक उद्यम में परिवर्तित कर सकें।
संबंधित खबरें
ग्राम अंजोरा में पानी की लैब जांच के बाद पाया गया साफ
राजनांदगांव, 28 नवम्बर 2025/sns/- राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में विगत दिवस गंदा पानी की शिकायत प्राप्त होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ग्राम के पाईप लाईन का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन के पूर्व से बिछाई गई पाईप लाईन में लिकेज की समस्या पायी गई। पूर्व की […]
भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी
कवर्धा, 23 फरवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 24 […]
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र उर्दना क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 46 नगर पालिक निगम रायगढ़ में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका के सेवा समाप्त कर दिए जाने से आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त हो गया है। रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद की पूर्ति हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन […]

