मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025/sns/- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कार्यालय मुंगेली द्वारा स्थानीय बाजार से लेखन सामग्री (स्टेशनरी) क्रय किए जाने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार निविदा अवधि संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 तक प्रभावशील रहेगी। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 01 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 03 बजे तक कलेक्टर कार्यालय मुंगेली में खोला जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि क्रय की जाने वाली सामग्री की सूची एवं निविदा की शर्तें कलेक्टर कार्यालय मुंगेली के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं, जहाँ से इच्छुक आपूर्तिकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने सभी पात्र विक्रेताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर निविदा प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
धान की फसल से संवर रहा भविष्य- किसान सोमेश्वर साहू अब अपने बेटे को कराएंगे बी.टेक की पढ़ाई
दुर्ग, 18 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे लाभकारी मूल्य ने किसानों के जीवन में नई खुशियाँ भर दी हैं। इसी कड़ी में ग्राम फेकारी निवासी किसान सोमेश्वर साहू […]
आईआईटी भिलाई में 6वां IEEE EPREC 2026 सम्मेलन उद्घाटित, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं नवीकरणीय ऊर्जा अनुप्रयोगों पर विशेष बल
दुर्ग, 02 जनवरी 2026/sns/- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आज 6वें IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन इलेक्ट्रिक पावर एंड रिन्यूएबल एनर्जी (EPREC 2026) का शुभारंभ किया गया। IEEE के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2 से 4 जनवरी 2026 तक आईआईटी भिलाई में संपन्न हो रहा है। सम्मेलन में […]
आवास प्लस 2.0 सर्वे की समय-सीमा अब 26 जून 2025 तक
सुकमा, 19 जून 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे की समय-सीमा अब 26 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिन पात्र परिवारों का अब तक सर्वे नहीं हो पाया है, वे इस नई तारीख तक सर्वे कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम वासियों से […]

