सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अक्टूबर 2025/sns/- सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने सावधानी बरतने के लिए अपील करते हुए कहा कि दीपावली त्यौहार में बच्चे जवान सभी पटाखे जलाने के शौकीन होते है। कई बार बड़ी अनहोनी घटनाएं, आगजनी, दुर्घटनाएं भी हो जाती है। पटाखे जलाते समय ये सावधानियां बरतना चाहिए। पटाखे हमेशा खुली जगह में ही जलाए। पटाखे जलाते समय एक बाल्टी पानी जरूर रखे। पटाखे जलाते समय बच्चे, बुजुर्गों का ख्याल रखें। पटाखे जलाते समय सूती के कपड़े पहने जो ढीले भी हो। पटाखे जलाते समय जूता, चप्पल जरूर पहने। किसी भीड़ भाड़ वाले जगह पर पटाखे न जलाए। तेज आवाज वाले पटाखे से बचे। किसी इंसान या जानवर के ऊपर पटाखे न फोड़े। किसी राहगीर या बाइक सवार के ऊपर पटाखे न फेंके। रॉकेट की पटाखे बच्चे से न जलवाए। रॉकेट की पटाखे जताते समय उसे ऊपर तरफ ही रखे। रॉकेट की पटाखे किसी कांच की बोतल में रख कर न जलाए। पटाखे जलते समय दुपट्टे या पल्लू को ध्यान दे। एक बार में एक ही व्यक्ति पटाखे जलाए (एक ही जगह में अनेकों एक साथ जलाए तो दुर्घटनाएं हो सकती है)। आग या किसी ज्वलनशील पदार्थ के पास पटाखे न जलाए। पटाखे की धुएं से स्वास की समस्या आ सकती है। बहुत से जानवर पटाखे की आवाज से डरते हैं, बिदक जाने से राहगीरों, बाइक सवार को दिक्कतें हो सकती है। सावधानी बरते, पटाखे जलाते समय कोई जल जाए तो कोलगेट जैसे चीज घाव में न लगाए बल्कि साफ पानी डाले। पटाखे जलाते समय आंख में लग जाए तो पानी से धोए रगड़े नहीं। एक बार जलाने से पटाखे जा फूटे तो तुरंत ही उसके पास न जाए, न ही उसे छुए। सावधानी की पालन करने से बहुत से दुर्घटनाएं होती ही नहीं है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला 12 अक्टूबर को
रायगढ़, 11 अक्टूबर 2025/sns/- जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 12 अक्टूबर, दिन-रविवार को स्कूल पारा, ग्राम-गढ़उमरिया, रायगढ़ में किया जाएगा। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा एवं योग चिकित्सा द्वारा निःशुल्क उपचार कर औषधि वितरण किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी, रायगढ़ ने समस्त नागरिकों को आयुष स्वास्थ्य मेला उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाने […]
बीजापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 25 मेडल
बीजापुर, 17 अक्टूबर 2025/sns/ – कोरबा जिले में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने स्विमिंग, सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक […]
जूम एप के जरिए समितियों के नोडल अधिकारियों की समीक्षारकबा समर्पण, समिति की निगरानी, सत्यापन, बफर लिमिट और धान के उठाव पर हुई विस्तृत चर्चा
रायगढ़, 4 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में 15 नवंबर से जारी धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने हेतु प्रशासन निरंतर निगरानी एवं समीक्षा कर रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार प्रतिदिन समितियों के नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा ली जा रही है, ताकि उपार्जन केंद्रों […]

