रायगढ़, 11 अक्टूबर 2025/sns/- जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 12 अक्टूबर, दिन-रविवार को स्कूल पारा, ग्राम-गढ़उमरिया, रायगढ़ में किया जाएगा। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा एवं योग चिकित्सा द्वारा निःशुल्क उपचार कर औषधि वितरण किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी, रायगढ़ ने समस्त नागरिकों को आयुष स्वास्थ्य मेला उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाने का हेतु अपील किया है।

