सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अक्टूबर 2025/sns/- सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने सावधानी बरतने के लिए अपील करते हुए कहा कि दीपावली त्यौहार में बच्चे जवान सभी पटाखे जलाने के शौकीन होते है। कई बार बड़ी अनहोनी घटनाएं, आगजनी, दुर्घटनाएं भी हो जाती है। पटाखे जलाते समय ये सावधानियां बरतना चाहिए। पटाखे हमेशा खुली जगह में ही जलाए। पटाखे जलाते समय एक बाल्टी पानी जरूर रखे। पटाखे जलाते समय बच्चे, बुजुर्गों का ख्याल रखें। पटाखे जलाते समय सूती के कपड़े पहने जो ढीले भी हो। पटाखे जलाते समय जूता, चप्पल जरूर पहने। किसी भीड़ भाड़ वाले जगह पर पटाखे न जलाए। तेज आवाज वाले पटाखे से बचे। किसी इंसान या जानवर के ऊपर पटाखे न फोड़े। किसी राहगीर या बाइक सवार के ऊपर पटाखे न फेंके। रॉकेट की पटाखे बच्चे से न जलवाए। रॉकेट की पटाखे जताते समय उसे ऊपर तरफ ही रखे। रॉकेट की पटाखे किसी कांच की बोतल में रख कर न जलाए। पटाखे जलते समय दुपट्टे या पल्लू को ध्यान दे। एक बार में एक ही व्यक्ति पटाखे जलाए (एक ही जगह में अनेकों एक साथ जलाए तो दुर्घटनाएं हो सकती है)। आग या किसी ज्वलनशील पदार्थ के पास पटाखे न जलाए। पटाखे की धुएं से स्वास की समस्या आ सकती है। बहुत से जानवर पटाखे की आवाज से डरते हैं, बिदक जाने से राहगीरों, बाइक सवार को दिक्कतें हो सकती है। सावधानी बरते, पटाखे जलाते समय कोई जल जाए तो कोलगेट जैसे चीज घाव में न लगाए बल्कि साफ पानी डाले। पटाखे जलाते समय आंख में लग जाए तो पानी से धोए रगड़े नहीं। एक बार जलाने से पटाखे जा फूटे तो तुरंत ही उसके पास न जाए, न ही उसे छुए। सावधानी की पालन करने से बहुत से दुर्घटनाएं होती ही नहीं है।
संबंधित खबरें
ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से बढ़ी कार्यालयीय अनुशासन और पारदर्शिता, सभी विभागों में समयपालन का दिख रहा असर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी हो रही सराहना कोरबा 09 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक जनवरी 2026 से समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आधार आधारित ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के बाद जिले के सभी कार्यालयों में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कलेक्ट्रेट कोरबा में स्वयं कलेक्टर श्री कुणाल […]
बालीजात्र महोत्सव कटक में होगा गेड़ी नृत्य का शानदार प्रदर्शन
बिलासपुर, 08 नवंबर, 2025/sns/- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं उड़ीसा शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बालीजात्र कटक महोत्सव में इस वर्ष बिलासपुर की सुप्रसिद्ध लोक कला संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ को गेड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह संस्था लगातार तेरहवें वर्ष इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रस्तुति देने […]
कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को
कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को रायपुर, 29 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगी।

