सुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-जिले में रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार 17 एवं 18 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केन्द्र मुरतोंडा में भव्य जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, आधार-मोबाइल लिंकिंग तथा नवीन बैंक खाता खोलने जैसी सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाएँ, जिससे क्षेत्र के कृषक तकनीकी रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।
संबंधित खबरें
समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध
बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा रबी फसलों हेतु किसानों के लिए रबी मौसम वर्ष 2025-26 हेतु उच्च गुणवत्ता वाले आधार एवं प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराने की व्यापक व्यवस्था की गई है। कृषकों को गेहूँ, चना, मसूर, तिवड़ा, सरसों, अलसी एवं अन्य प्रमुख रबी फसलों के […]
“बिहान” योजना के तहत कृषि एवं पशु सखियों का मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भ्रमण
मुंगेली, 23 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजनांतर्गत जिले में कार्यरत कृषि सखी एवं पशु सखियों को कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान से सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, धरमपुरा में एक एक्सपोज़र विजिट कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य सखियों को मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराकर […]
खाद बीज की समय पर आपूर्ति से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास रियायती दरों पर खाद बीज की समय पर उपलब्धता किसानों के लिए सबसे बड़ी मदद किसान मानकुमार
कोरबा, 05 जुलाई 2025/sns/- खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही गांवों में खेती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर से जुताई हो रही है, रोपा लगाने का काम तेजी से चल रहा है और किसान पूरी लगन से इस बार की अच्छे फसल उत्पादन हेतु तैयारियों में जुटे […]


