सुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-जिले में रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार 17 एवं 18 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केन्द्र मुरतोंडा में भव्य जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, आधार-मोबाइल लिंकिंग तथा नवीन बैंक खाता खोलने जैसी सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाएँ, जिससे क्षेत्र के कृषक तकनीकी रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।
संबंधित खबरें
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही है योजनाओं की जानकारी
मोहला, 19 जून 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत प्रचार रथ गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पशुपालन विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रचार रथ चलाया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से जनजाति समाज के लिए संचालित […]
साल्ही ग्राम पंचायत में तैयार हुआ मॉडल पीएम आवास, अन्य ग्रामीणों को भी मिला प्रोत्साहन
पीएम आवास योजना ने सपना किया साकार रायपुर 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित आशियाने का सपना साकार करने का माध्यम बन चुकी है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले श्री […]
रोजगार से जोडऩे हेतु 17 महिला स्व-सहायता समूहों को 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राशि स्वीकृत की
रायगढ़, 14 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण […]

