कोरबा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने समाचार पत्र में प्रकाशित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोरगा समिति की जांच जारी है। जांच हेतु पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कटघोरा श्री मणिशंकर मिश्रा एवं पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिनंदन उइके को सयुंक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा के प्रभारी संस्था प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा को हटाकर श्री हरिनंदन सिंह उइके संस्था प्रबंधक शाखा पोड़ी उपरोड़ा को मोरगा समिति का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर नामिनी को 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का किया गया बीमा भुगतान
राजनांदगांव, 22 जनवरी 2026/sns/- भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक श्री ईश्वर लाल पड़ोती की आकस्मिक मृत्यु होने पर डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती को उनके गृह ग्राम शिकारी महका पहुंचकर, राजनांदगांव संभाग के डाक अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा 11 लाख 52 हजार […]
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लुण्ड्रा के प्राचार्य ने बताया कि संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर छ. ग. के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी द्वितीय चरण के प्रवेश के लिये […]
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज मिशन के तहत वार्ड पंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ग्राम स्वराज और आदर्श ग्राम की अवधारणाओं पर मिली विस्तृत जानकारी
रायगढ़, 16 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जनपद पंचायत स्तर पर निर्वाचित पंचों का एक दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत रायगढ़ सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सनत कुमार नायक, इन्टेकों सर्विसेज से आरजीएसए प्रतिनिधि श्री अनिल शर्मा एवं सहायक […]

