छत्तीसगढ़

राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड जांच शिविर का आयोजन डिमरापाल में

जगदलपुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट एवं गाइड का जांच शिविर 2025 माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल जगदलपुर में दिनांक 07 अक्टूबर से 11 अक्टूबर  तक आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर एवं माता रुक्मणी सेवा संस्थान के संचालक पद्मश्री धर्मपाल सैनी  के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद चंद्र जोशी के अध्यक्षता में किया गया। शुभारंभ अवसर पर शिविर संचालक श्याम लाल शोरी ने बताया कि शिविर में बस्तर संभाग के 09 स्काउट एवं 37 गाइड सम्मिलित हुए, जिनका मौखिक, व्यवहारिक एवं लिखित परीक्षा लेकर राज्य पुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा । 03 साल के स्काउट गाइड गतिविधियों में संलग्न होते हुए सभी बच्चे प्रवेश, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान पाठ्यक्रम को पूर्ण कर राज्य पुरस्कार जांच शिविर में शामिल हुए हैं।
मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने बताया कि स्काउट गाइड से बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित होती है जिससे स्वयं एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक दायित्व निर्वहन करते हैं। इस संस्थान में राज्य पुरस्कार जांच शिविर के आयोजन से हमारे संस्था के बच्चों को प्रेरणा एवं अनुशासन की भावना जागृत होगी। विनोद चंद्र जोशी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से राज्य पुरस्कार हेतु बच्चों को प्रेरित किया। शिविर संचालक मण्डल में शिविर संचालक श्याम लाल शोरी, जिला मुख्य आयुक्त दंतेवाड़ा, सहायक शिविर संचालक किरण ठाकुर डीओसी कांकेर, मुख्य परिक्षक दशरू राम यादव डीओसी बस्तर, सहायक लिलेश कुमार देवांगन, घाटलोहंगा बस्तर, सहायक गायत्री पटेल दंतेवाड़ा शामिल हैं। शिविर में प्रभारी के रूप में ऋषिदेव सिंह कोण्डागांव, मीरा हिरवानी, डी नेताम, जयंती लोहाना, कंचन विश्वकर्मा, गीतांजलि पुजारी, रेखा जायसवाल शामिल हुए। उद्घाटन कार्यक्रम संचालन लिलेश देवांगन जिला सचिव जगदलपुर द्वारा किया गया। उद्घाटन पश्चात् ही छात्रों की परीक्षा प्रारम्भ हो गई प्रथम दिवस गणवेश परिक्षण एवं प्रवेश पाठ्यक्रम जांच परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय दिवस प्रातः बी पी सिक्स की परीक्षा आयोजित हुई, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान तथा तृतीय सोपान जाँच परीक्षा हुई। तृतीय दिवस प्रातः 9.30 से 11.30 तक बस्तर सहित तीन संभागों में एक साथ परीक्षा आयोजित किया गया। साथ ही लॉग बुक की परीक्षा आयोजित कर परिणाम संकलन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर का समापन कार्यक्रम 11 अक्टूबर को किया जाएगा।
सफल स्काउट एवं गाइड को राज्य पुरस्कार राजभवन में राज्यपाल के हाथों प्रमाण पत्र दिया जायेगा तथा उन्हें बोर्ड की परीक्षा में बोनस अंक प्राप्त होगा। भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्तएवं महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट श्री बी आर बघेल एवं जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *