अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/- विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम पंचायत लोसंगी की रहने वाली बालेश्वरी यादव बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं हैं। उनके द्वारा पांच पंचायतों लोसंगी, लोसगा, रेमहला, लब्जी, कटिन्दा में लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा रहीं हैं, ग्रामीण उन्हें “बैंक वाली दीदी“ कहते हैं। क्योंकि बैकिंग सम्बन्धी जिन कार्यों के लिए लोगों को पहले बैंक तक जाना पड़ता था, वो काम अब उनके गांव में ही हो जाते हैं। बैंक वाली दीदी गांव में आती हैं और लोगों के बैंकिंग लेन-देन के कार्य करके जाती हैं। बालेश्वरी यादव बताती हैं कि वे वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान, स्व सहायता समूह की राशि का लेनदेन सहित अन्य बैंकिंग कार्य कर रहीं हैं। विगत पांच वर्षों में उन्होंने लगभग 11 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेनदेन किया है। बालेश्वरी बताती हैं कि वे अपने पुत्र के साथ लोसंगी में रहती हैं। इससे पहले उनकी आय का जरिया मेहनत मजदूरी था, मजदूरी से प्राप्त पैसों से ही गुजर-बसर करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब गांव में स्वसहायता समूह का गठन हुआ, तो मुझे भी उसमें सदस्य बनने की इच्छा हुई और मुझे रानी लक्ष्मी बाई स्व सहायता समूह का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद मैंने ग्राम संगठन एवं क्लस्टर संगठन में भी अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद सक्रिय महिला एवं आरवीके बुक कीपर का काम करने का भी मौका मिला। इसके बाद मुझे एनआरएलएम के द्वारा बैंक सखी के बारे में बताया गया, इस कार्य के लिए मुझे काफी उत्सुकता हुई। हमें आरसेटी के द्वारा बैंक सखी का प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2021 से मैंने बैंक सखी का काम करना शुरू किया, उन्होंने कहा कि इस कार्य से मुझे प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपए तक कमीशन मिल जाता है। बैंक सखी के कार्य से आर्थिक सशक्तिकरण के साथ मुझे समाज में अलग पहचान मिली है, वहीं लोगों की मदद करके बहुत खुशी मिलती है। लोगों को जब जरूरत होती है, तो वे स्वयं मुझे बुलाते हैं। वहीं बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के घर पर भी मैं बैंकिंग सेवा प्रदान करती हूं। उन्होंने बताया कि कियोस्क के माध्यम से अब तक लगभग 513 ग्रामीणों के जनधन खाते खोले हैं। वहीं बीमा योजनाओं से भी हितग्राहियों को जोड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 713, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 556, अटल पेंशन योजना 600 हुए हैं।
संबंधित खबरें
पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभनगर निगम रायगढ़ में हुआ ऋण वितरण कार्यक्रम
रायगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड के शुभारंभ एवं ऋण वितरण का कार्यक्रम नगर पालिका निगम रायगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के सभी नगरीय निकायों में एक साथ आयोजित किया गया।उल्लेखनीय है कि आज ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी […]
श्रद्धा और शक्ति के प्रतीक नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना कर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिया सद्भाव का संदेश
कवर्धा, 30 सितम्बर 2025/sns/- नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज नवरात्र पर्व के अष्टमी के दिन कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने कवर्धा एवं आसपास स्थित माँ दुर्गा मंदिरों और पंडालों में पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की, श्रृंगार सामग्री अर्पित की और आरती एवं महाआरती में शामिल […]
प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू
मुंगेली, 18 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई पहचान बना चुकी मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की ड्रोन दीदी श्रीमती गोदावरी साहू को राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन […]

