मुंगेली, 08 अक्टूबर 2025/sns/- जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित पीएमश्री बी.आर.साव विद्यालय में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु आवेदन 17 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी के पास आरसीआई द्वारा अनुमोदित संस्थान से विशेष शिक्षा में बी.एड. या समकक्ष और एक वैध आरसीआई सीआरआर नम्बर होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा कक्ष क्रमांक 210 में सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नशामुक्त सुकमा की ओर निर्णायक कदम दृ कोटपा एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही
सुकमा, 14 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के सशक्त निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप तथा तहसीलदार सुकमा की सक्रिय उपस्थिति में कोटपा एक्ट के अंतर्गत निर्णायक कार्यवाही की गई। इस अभियान के दौरान गुटखा, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध विक्रेताओं पर विधिसम्मत जुर्माना लगाया गया तथा उन्हें […]
लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित 28 प्रकरणों का किया गया तत्काल निराकरण
जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर, पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु […]
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ढाबा डीह का तैयार किया गया विलेज़ विजन प्लान
बलौदाबाजार, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत ढाबाडीह में ग्राम विजन प्लान तैयार किया गया। ग्राम पंचायत ढाबाडीह में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या लगभग 85 प्रतिशत है। इस दौरान ट्रांजिट वॉक के माध्यम से गांव का भ्रमण किया गया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत […]

