बलौदाबाजार, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत ढाबाडीह में ग्राम विजन प्लान तैयार किया गया। ग्राम पंचायत ढाबाडीह में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या लगभग 85 प्रतिशत है। इस दौरान ट्रांजिट वॉक के माध्यम से गांव का भ्रमण किया गया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत प्रांगण में एकत्र होकर संसाधन मानचित्र आदि साथी ामइ सहयोग से तैयार किया गया। विलेज विजन प्लान को आपसी सहमति और लोगों से पूछ कर दर्ज किया गया कि आने वाले 2030 तक गांव में किन-किन संसाधनों सुविधाओं की आवश्यकता है। इस अभियान में जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की प्रतिनिधि के रूप में विजयलक्ष्मी तारा एवं सहायक आयुक्त सूरजदास मानिकपुरी, मास्टर ट्रेनर अमित वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ ही आदि सहयोगी भी उपस्थित रहे।

