कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sbnछत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरूराम निषाद (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर 2025, दोपहर 12ः00 बजे किया जाएगा। बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में भी विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगणों को बैठक में उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों सहित सहभागी होने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेण्डर विशेषज्ञ के पद हेतु आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 04 दिसंबर 2025/sns/-मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित) के रिक्त संविदा पद की पूर्ति के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।जिला कार्यक्रम […]
डोड़की व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार हेतु मिली 14.21 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित डोड़की व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 14.21 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति दर अनुसूची में किए गए अद्यतन संशोधन के आधार पर दी गई है।डोड़की व्यपवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित […]
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुज़ा जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सर्वप्रथम अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से बात कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं। […]

