रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित डोड़की व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 14.21 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति दर अनुसूची में किए गए अद्यतन संशोधन के आधार पर दी गई है।डोड़की व्यपवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 688 हेक्टेयर क्षेत्र तक पुनर्स्थापित की जाएगी, जिससे वर्तमान में हो रही 366 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में सुधार प्राप्त होगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि और निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण किया जाए।
संबंधित खबरें
चौपाटी में योग शिविर का किया जा रहा आयोजन
राजनांदगांव, 04 फरवरी 2026/sns/- आयुष विभाग द्वारा 1 से 5 फरवरी 2026 तक सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक राजनांदगांव शहर के चौपाटी में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा सूर्यनमस्कार, कमर, घुटना, गर्दन दर्द के लिए योगासन, महिलाओं से संबंधित […]
दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला ‘उत्कृष्ट बीसी सखी’ का सम्मान
दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला ‘उत्कृष्ट बीसी सखी’ का सम्मान
नए सिरे से भर्ती प्रारंभस्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 25, 26 और 27 अगस्त को होगा वॉक इन इंटरव्यू
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/sns/- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा शुक्रवार को 36 शिक्षकों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर इस विज्ञापन का अवलोकन किया […]

