कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sbnछत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरूराम निषाद (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर 2025, दोपहर 12ः00 बजे किया जाएगा। बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में भी विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगणों को बैठक में उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों सहित सहभागी होने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
राजस्व मंत्री ने सेम्हराडीह व खम्हरिया में 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
बलौदाबाजार, 01 जुलाई 2025/sns/- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार क़ो विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत सेम्हराडीह व खम्हरिया में 2 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्माण होने वले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने ग्राम खम्हारिया में रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने […]
सरगुजा के विकास को लगेंगे नए पंख माँ महामाया
अम्बिकापुर, 30 मार्च 2026/sns/- सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री […]
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन716 गर्भवती माताओं की हुई निःशुल्क जांच उच्च जोखिम गर्भावस्था पर विशेष ध्यान
रायगढ़, 10 दिसम्बर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि अभियान के अंतर्गत माह की 9 […]


