छत्तीसगढ़

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेण्डर विशेषज्ञ के पद हेतु आवेदन आमंत्रित



दुर्ग, 04 दिसंबर 2025/sns/-
मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित) के रिक्त संविदा पद की पूर्ति के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव, आवेदन प्रारूप तथा संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है, जहां आवेदक विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *