अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द अम्बिकापुर के द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम महामाया रोड के द्वारा जीवन बीमा सलाहकार (सीएलआईए) श्री मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत बीमा अभिकर्ता (जीवन बीमा सलाहकार) के 25 पद पर भर्ती की जाएगी, जिस हेतु निर्धारित योग्यता 10वीं +12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 30 पद, निर्धारित योग्यता 10वी+12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह पद सरगुजा संभाग के लिए है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
घोटालों की गठरी लेकर अब नैतिकता की बातें कर रहे भूपेश: केदार कश्यप
कोल ब्लॉक से बिजली तक, कांग्रेस की दोहरी नीति का खुलासा जनता ने भूपेश बघेल के ‘झांसे’ की राजनीति को कर दिया है खारिज : वन मंत्री का आरोप रायपुर, 20 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भाजपा जिला कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में प्रेसवार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस […]
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया शीतला माता मंदिर में विकास कार्यों का भूमि पूजन
दुर्ग, 14 नवम्बर 2025/sns/- स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज शीतला माता मंदिर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे पहले मंत्री श्री यादव ने माता शीतला मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डोमशेड, मंच एवं अहाता निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की लागत से […]
छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्ष 2047 तक इस मजबूत बुनियाद पर विकसित छत्तीसगढ़ की इमारत खड़ी होगी
रायपुर, 19 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है। यह विधानसभा भवन केवल एक परिसर नहीं है, यह हमारे छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस भवन से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अब […]


