जांजगीर-चांपा, 7 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशील पूर्वक सुनी। कलेक्टर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के ग्राम पंतोरा निवासी श्री गोविंद राम देवांगन मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम नवापारा निवासी श्री विकास कुमार पटेल पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम मेहंदा निवासी श्री संदीप तिवारी द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, ग्राम नवापारा निवासी श्री बलराम कश्यप द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत बिरकोनी निवासी श्री प्रकाश पाटले व ग्राम पंचायत पीपर सत्ती निवासी श्रीमती द्रोपती बाई प्रोत्साहन राशि दिलाने, श्रीमती भानमती बंजारे प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2025/sns/- केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मुरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, […]
सिटी ग्राउंड में आयोजित होगा राज्योत्सव कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]
बारनवापारा अभयारण्य में होग़ा बटरफ्लाई एंड मॉथ सर्वें का आयोजन,तितली और पतंगों के प्रजातियों व पारिस्थितिक महत्व को समझने का मिलेगा अवसर
बलौदाबाजार, 10 अक्टूबर 2025/sns/- प्रकृति प्रेमियों और जैव विविधता के अध्येताओं को अवसर प्रदान करने के लिए वन विभाग द्वारा ‘बटरफ्लाई एंड मॉथ सर्वे 2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन 6 से 8 नवम्बर 2025 तक बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में होग़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य तितलियों और पतंगों की विविधता का अध्ययन, संरक्षण […]


