जांजगीर-चांपा, 7 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशील पूर्वक सुनी। कलेक्टर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के ग्राम पंतोरा निवासी श्री गोविंद राम देवांगन मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम नवापारा निवासी श्री विकास कुमार पटेल पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम मेहंदा निवासी श्री संदीप तिवारी द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, ग्राम नवापारा निवासी श्री बलराम कश्यप द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत बिरकोनी निवासी श्री प्रकाश पाटले व ग्राम पंचायत पीपर सत्ती निवासी श्रीमती द्रोपती बाई प्रोत्साहन राशि दिलाने, श्रीमती भानमती बंजारे प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 08 सितम्बर को सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन
रायपुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में […]
जल संरक्षण से आजीविका का विस्तार, मनरेगा डबरी बनी बहुउपयोगी साधन
अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/sns/- ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्य किसानों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत ससकालो निवासी श्री बाबू नाथ के खेत में निर्मित डबरी जल संचयन के साथ आयवर्धन का प्रभावी माध्यम बन गई है।श्री बाबू […]
27 जुलाई 2025 रविवार को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
दुर्ग, 25 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के सफल संचालन हेतु जिला नोडल अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्षों को व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन […]

