सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के प्रशासनिक जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के तहसील कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दृढ़कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। छ.ग. कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम-39 के अनुसार यह निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन 30 सितम्बर की स्थिति में किया, जिसमें स्टाम्प टिकट, रेवेन्यू टिकट, कोर्ट टिकट, आदि स्टाम्प तथा बहुमुल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया गया और लगभग 18 वित्तीय रजिस्टर में कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, कोषालय अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1, खजाना प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली, 09 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चिरहुला के राजकमल यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने अतिरिक्त तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि […]
गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में
राजनांदगांव, 17 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा 17 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में […]
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना गैस कलेक्शन प्रदाय करने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शिविर का होगा आयोजन
सुकमा, 21 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव निर्देशन में जिले में 24 नवंबर से 2025 ये नियद नेल्लानार योजना में चिन्हानकित 155 ग्रामों में सभी श्रेणी के राशनकाडधारियों हेतु प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्ति हेतु आवेदन एवं केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत आने वाले सभी […]

