जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ के तहत तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य जांच सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे स्थानीय समुदाय को व्यापक लाभ पहुंचा। इस शिविर में 172 हितग्राहियों ने लाभ लिया, जिसमें 74 गर्भवती माताओं को सेवा दी गई, जिसमें से 19 हाई रिस्क माताओं को चिन्हित करके आवश्यक दवाओं के साथ स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। गैर संचारी रोग के 54 हितग्राहियों को आवश्यक उपचार दिया गया एवं शेष 44 अन्य रोगियों का उपचार किया गया। इन हितग्राहियों में 12 मरीजों का सिकलसेल जांच किया गया एवं 25 हितग्राहियों का एचबी, एचआईबी, एचसीबी, वीडीआरएल, पेशाब जांच और रक्त समूह जांच कर आवश्यक सेवा दी गई। शिविर का संचालन छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, मेडिकल कॉलेज से आए डॉ, कुष्णा भोयर, डॉ. उमेंद खान, डॉ, मयंक पटेल, डॉ. तुलेश्वर पटेल, अलका ध्रुव, शिवनारायण पाण्डे, जेएल भारद्वाज, मोहन कश्यप, आदिलक्ष्मी राव, डॉलिया पॉल, हेमकुमारी एवं विकासखण्ड के मितानिनों और अन्य स्वास्थ्य अमला का विशेष योगदान रहा। इन चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य अमला ने स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक जांच और परामर्श प्रदान किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के प्रभारी डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे शिविरों से न केवल तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि जागरूकता भी बढ़ती है।
संबंधित खबरें
14 जुलाई से जिला चिकित्सालय, बीजापुर में नियमित रूप से (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं पूर्णत निशुल्क उपलब्ध रहेगी
बीजापुर, 14 जुलाई 2025/sns/ – अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 14 जुलाई 2025 से जिला चिकित्सालय, बीजापुर के कक्ष क्रमांक-02 में प्रतिष्ठित डॉ. विभु तिवारी, ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रूप में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। डॉ. विभु तिवारी को कान, नाक, एवं गले के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य, देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ काफी आगे मुख्यमंत्री श्री साय 97वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस “फोरम ऑफ रेगुलेटर्स” की बैठक में हुए शामिल रायपुर, 11 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ […]

