जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ के तहत तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य जांच सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे स्थानीय समुदाय को व्यापक लाभ पहुंचा। इस शिविर में 172 हितग्राहियों ने लाभ लिया, जिसमें 74 गर्भवती माताओं को सेवा दी गई, जिसमें से 19 हाई रिस्क माताओं को चिन्हित करके आवश्यक दवाओं के साथ स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। गैर संचारी रोग के 54 हितग्राहियों को आवश्यक उपचार दिया गया एवं शेष 44 अन्य रोगियों का उपचार किया गया। इन हितग्राहियों में 12 मरीजों का सिकलसेल जांच किया गया एवं 25 हितग्राहियों का एचबी, एचआईबी, एचसीबी, वीडीआरएल, पेशाब जांच और रक्त समूह जांच कर आवश्यक सेवा दी गई। शिविर का संचालन छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, मेडिकल कॉलेज से आए डॉ, कुष्णा भोयर, डॉ. उमेंद खान, डॉ, मयंक पटेल, डॉ. तुलेश्वर पटेल, अलका ध्रुव, शिवनारायण पाण्डे, जेएल भारद्वाज, मोहन कश्यप, आदिलक्ष्मी राव, डॉलिया पॉल, हेमकुमारी एवं विकासखण्ड के मितानिनों और अन्य स्वास्थ्य अमला का विशेष योगदान रहा। इन चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य अमला ने स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक जांच और परामर्श प्रदान किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के प्रभारी डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे शिविरों से न केवल तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि जागरूकता भी बढ़ती है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़ रुपये केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ को दी ग्रामीण सड़कों की सौगात, 2,225 करोड़ रु. लागत से […]
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 29 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 08 ग्राम व पो. निकुम तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्रीमती रामेश्वरी साहू की विगत 21 मई 2025 को आंधी तूफान से नीलगिरी का […]
जिले में अब तक 1.91 मी. टन धान की खरीदी
बिलासपुर, 18 दिसम्बर 2025/sns/-धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 1.91 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 453 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष की तुलना में 83 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 16 दिसम्बर को 13 […]

