छत्तीसगढ़

14 जुलाई से जिला चिकित्सालय, बीजापुर में नियमित रूप से (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं पूर्णत निशुल्क उपलब्ध रहेगी


बीजापुर, 14 जुलाई 2025/sns/ – अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 14 जुलाई 2025 से जिला चिकित्सालय, बीजापुर के कक्ष क्रमांक-02 में प्रतिष्ठित डॉ. विभु तिवारी, ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रूप में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। डॉ. विभु तिवारी को कान, नाक, एवं गले के रोगों के निदान एवं उपचार में कई वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे विशेष रूप से कान संबंधी विकार, बहरेपन, कान में दर्द, संक्रमण, बहाव, टिनिटस (कान में घंटी बजने की समस्या), चक्कर आना आदि का सटीक निदान एवं उपचार। नाक से संबंधित समस्याएं सांस लेने में कठिनाई, नाक बहना, साइनस संक्रमण, एलर्जी, नाक से खून आना आदि के प्रभावी उपचार में विशेषज्ञता। गले के रोग गले में खराश, स्वर बैठना, टॉन्सिल्स, निगलने में कठिनाई, वाणी और आवाज से जुड़ी समस्याओं के उपचार में दक्षता।
ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपीः- श्रवण परीक्षण, श्रवण यंत्र की सलाह एवं स्पीच थेरेपी सेवाएं उपलब्ध। विशेष समस्याएंः- गले की गांठ, मुख के कैंसर, मुंह का कम खुलना, जबड़े का दर्द और सूजन, थायरॉइड में गांठ और सूजन का कुशलतापूर्वक निदान एवं उपचार।
जिले के समस्त नागरिकों एवं रोगियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने हेतु जिला चिकित्सालय, बीजापुर में उपस्थित होकर परामर्श/उपचार प्राप्त करें।
अधिक जानकारी एवं परामर्श समय से संबंधित विवरण के लिए कृपया जिला चिकित्सालय, बीजापुर के मितानिन हेल्प डेस्क (सूचना केंद्र) में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *