बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा जोड़ने, उनके रचनात्मक खेल प्रतिभा को निखारने उन्हे अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से “बस्तर ओलम्पिक-2025” खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिसके अन्तर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी (जिला स्तर), वेटलिफ्टिंग (जिला स्तर), कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलबाल एवं रस्साकसी (केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए) आदि खेलों के विभिन्न इवेंटस सम्मिलित होगें। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। “बस्तर ओलंपिक 2025” हेतु त्रिस्तरीय आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है, बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए खिलाड़ी https://rymc.cg.gov.in/bastarolympic2025 लिंक से जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
बटाउपाली ब और बंजारी में व्यापारी के गोदाम से अवैध धान जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2025/sns/-सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली ब में मंडी के पंजीकृत फर्म दिलीप अग्रवाल के दुकान परिसर में धान मात्रा 127 बोरी (50.80 क्विंटल) एवं ग्राम बंजारी में अनुपम खूंटे के दुकान परिसर में धान मात्रा 312 बोरी (124 क्विंटल) अवैध होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया।जांच दल […]
माता शाकम्बरी की कृपा से समाज समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द में आयोजित शाकम्बरी जयंती समारोहों में हुए शामिल कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- माता शाकम्बरी जयंती के पावन एवं पुण्य अवसर पर शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं […]
कलेक्टर ने मृत शिक्षक की पुत्री को प्रदान किया अनुकंपा नियुक्ति पत्र
मुंगेली, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शासकीय हाईस्कूल लाखासार के दिवंगत शिक्षक स्व. अंजनी कुमार त्रिपाठी की पुत्री सृष्टि त्रिपाठी को जिला कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत नियुक्त पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी।कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंजनी कुमार त्रिपाठी का शासकीय सेवा के दौरान निधन […]

