बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा जोड़ने, उनके रचनात्मक खेल प्रतिभा को निखारने उन्हे अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से “बस्तर ओलम्पिक-2025” खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिसके अन्तर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी (जिला स्तर), वेटलिफ्टिंग (जिला स्तर), कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलबाल एवं रस्साकसी (केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए) आदि खेलों के विभिन्न इवेंटस सम्मिलित होगें। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। “बस्तर ओलंपिक 2025” हेतु त्रिस्तरीय आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है, बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए खिलाड़ी https://rymc.cg.gov.in/bastarolympic2025 लिंक से जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ रजत जयंती सप्ताहखाद्य विभाग द्वारा चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता का आयोजन 09 जनवरी तक
रायपुर, 7 जनवरी 2026/SNS/-छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 02 से 09 जनवरी, 2026 तक चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता के रूप मना रहे हैं।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रजत जयंती सप्ताह में 02 से 09 जनवरी, 2026 […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्न्यन के लिए मिली 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 10 अक्टूबर 2025/SNS/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये की […]
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक
जगदलपुर, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में पिछले कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इसके अलावा जीवनदीप समिति जिला महारानी अस्पताल […]


