सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सुधा चौधरी वरिष्ट खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा वरुण पटेल नमूना सहायक द्वारा एफएसएसएआई (FSSAI) खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन शिविर का आयोजन 25 सितंबर को बरमकेला के अग्रसेन भवन बरमकेला (सोहेल रोड बरमकेला) में किया जाएगा। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से संध्याकालीन 3 बजे तक किया जावेगा। शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत रिपैकर ,रीलेबरर ,खाद्य परिवहन,थोक व खुदरा विक्रेता , होटल,रेस्टोरेंट ,ढाबा ,किराना दुकान,मीट शॉप, पान ठेला, गुपचुप ठेला ,गन्ना रस ,जूस सेंटर ,खाद्य बर्फ, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर , सब्जी, फल विक्रेता व अन्य किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार कर्ता को लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करने पर 6 माह का कारावास एवं एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। पंजीयन/ लाइसेंस के लिए खाद्य कारोबार कर्ता के पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड, बिजली बिल, किरायानामा/ नियम की एनओसी या गुमास्ता दस्तावेज होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन की ओर से सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीयन /अनुज्ञप्ति शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
डिजिटल फसल सर्वेक्षण (खरीफ) वर्ष 2025-26 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी, 03 जुलाई 2025/sns/- डिजिटल फसल सर्वेक्षण का का कार्य कृषि योजनाओं, बीमा भुगतान एवं आपदा राहत वितरण को प्रमाणिक डेटा के आधार पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। खरीफ मौसम के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण को लेकर आज कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा […]
26 जनवरी को जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस, प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारियाँ
बीजापुर, 20 जनवरी 2026/sns/-जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्रत दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर के मैदान में आयोजित किया जायेगा। गणतंत्रत दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 26 […]
राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, 29 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
मोहला, 25 अक्टूबर 2025/sns/- जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर से 4 नवंबर तक दशहरा मैदान मोहला में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले के लोक कला, लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक नाटक रूप, […]

