सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा में जिले के निवासियों के निधन पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 4 लाख का आर्थिक सहयोग राशि स्वीकृत किया है। सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में सारंगढ़ झरियापारा के महत्तेर वारे, बिलाईगढ़ के शिवा साहू और भटगांव तहसील के ग्राम बोडाडीह के अभय सिंह की मृत्यु हुई है। इसी प्रकार तालाब के पानी में डूबने से बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रामपुर निवासी अमिता साहू, स्टॉप डेम के पानी में डूबने से ग्राम पुरगाव के खिकराम और कुएं के पानी में सारंगढ़ तहसील के ग्राम हरदी के गीता बाई टंडन की मृत्यु हुई है। इन सभी मृतक के निकटतम वारिस के बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी, एक सप्ताह में देना होग़ा जवाब
बलौदाबाजार, 31 जनवरी 2026/sns/-तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित मेसर्स रियल इस्पात एण्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कारखाना परिसर में 22 जनवरी 2026 को घटित भीषण औद्योगिक दुर्घटना के मामले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच रिपोर्ट के प्रतवेदन के आधार पर कारखाना प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस […]
जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पदों पर पदोन्नति हेतु चयन सूची जारी
बिलासपुर, 4 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5 (1)(a) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2025 के चयनित उम्मीदवारों की चयन सूची माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

