सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा में जिले के निवासियों के निधन पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 4 लाख का आर्थिक सहयोग राशि स्वीकृत किया है। सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में सारंगढ़ झरियापारा के महत्तेर वारे, बिलाईगढ़ के शिवा साहू और भटगांव तहसील के ग्राम बोडाडीह के अभय सिंह की मृत्यु हुई है। इसी प्रकार तालाब के पानी में डूबने से बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रामपुर निवासी अमिता साहू, स्टॉप डेम के पानी में डूबने से ग्राम पुरगाव के खिकराम और कुएं के पानी में सारंगढ़ तहसील के ग्राम हरदी के गीता बाई टंडन की मृत्यु हुई है। इन सभी मृतक के निकटतम वारिस के बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
जांजगीर-चांपा, 08 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि में चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, डीएफओ श्री हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, […]
अस्थाई फटाका लायसेंस हेतु 07 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि वर्ष-2025 में दशहरा एवं दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले अंतर्गत फुटकर फटाका विक्रय किए जाने के लिए लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये जा रहे हैं। इच्छुक फुटकर फटाका व्यापारी लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को दी गई 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा जगदलपुर तहसील के मेटगुड़ा जवाहर नगर वार्ड निवासी राज की मृत्यु नदी में डूबने से पिता बलराम को तथा तहसील भानपुरी […]

